Friday, October 16, 2015

Agrasen Maharaj ki santaane / Family tree of Sons of Maharaja Agrasen/

अग्रसेन महाराज की संतानों के वंश 

मैंने पहले वाले ब्लॉग में महाराजा अग्रसेन का वंश वृक्ष दिया था। सम्भव है वह पूरा दिखाई नहीं देता हो। अतः मैं अब उनकी संतानों का अलग अलग वंश वृक्ष दे रहा हूँ। यहाँ पुनः इस ओर ध्यान आकृष्ट करना चाहूंगा कि जिस पुराने चित्र पर यह विवरण आधारित है वह कितना प्रामाणिक है कहना संभव नहीं है। चूँकि मेरे पास एक जानकारी है जिसे  मैं अग्र बंधुओं के साथ इस ब्लॉग के माध्यम से शेयर कर रहा हूँ। 

अ.  अग्रसेन महाराज की रानी धनबाला की संताने 

1. तम्बोल  गौत्र तेंगल   पत्नी-  रमावंती नागकन्या  से तीन पुत्र  1. झालाश्यू  2. टोड़ाश्यू  3. तमराश्यू 
 पत्नी- गोमती देवी (तारागढ़ के राजा सिंधु की पुत्री)  से दो पुत्र 1. गोखेमुनि  2. पृथुपत इसका पुत्र औलाद अग्नावत राजपूत 
2. ताराचंद गौत्र तायल  पत्नी-  लड़वंती नागकन्या  से तीन पुत्र 1. बाबामल   2. डूंगरमल   3. तीक्षरा दास 
 पत्नी- नौरंग  देवी (सरवरगढ़ के राजा ऊधोसेन  की पुत्री) दो पुत्र 1. धूमामुन   2. रोड़ामुन 
3 . नारसिंह  गौत्र तांगल   पत्नी-  आभावती नागकन्या  से तीन पुत्र 1. भोजाश्यू    2. सोमाश्यू    3. भूतिपुर्षा   
 पत्नी- शीलवंती  (सिंधुपुर के राजा मनिदेव  की पुत्री) से  एक  पुत्र1. गैंदामल 
4.इंद्रमल  गौत्र ऐरन    पत्नी-  केशोदेवी  नागकन्या  से तीन पुत्र 1. राधाश्यू  2. रमाश्यू  3. अश्वाश्यू 
 पत्नी- लोकनंदा  (भीमपुर के राजा लोकद  की पुत्री) से एक पुत्र 1. मेवानाथ  
 5. माधोसेन  गौत्र मधुकुल   पत्नी-  नौरंग  देवी नागकन्या  से दो  पुत्र 1. भूपदेवंत   2. उमोदेवंत   
 पत्नी- मोहनी देवी (नानपुर के राजा वीरभान  की पुत्री)  से पुत्र 1. धामामल    2. छेदीमल 
 6 .अमृतसेन  गौत्र मंगल   पत्नी-  अमरावती  नागकन्या  से दो  पुत्र 1. अमराश्यू    2. रूक्माश्यू   
 पत्नी- माधवंती  (द्रौनपुर के राजा इन्द्रसेन  की पुत्री)  से पुत्र 1. सेमामल    2. नवलकिशोर 
7.बासुदेव  गौत्र कासल  पत्नी-  गोमती देवी नागकन्या  से एक  पुत्र 1. बारुसेन   
 पत्नी- फुलमदेवी  (भ्रांतपूर  के राजा जनक  की पुत्री)  से एक  पुत्र 1. शीलामुन   इसका पुत्र राजाचंद इसका पुत्र राजा शिशुपाल 
8.वीरभान   गौत्र बांसल  पत्नी-  सुन्ति देवी नागकन्या  से कोई   पुत्र नहीं    
 पत्नी- चन्द्रादेवी   (फरणबारा   के राजा विजयचन्द  की पुत्री)  से एक  पुत्र 1. जोतसिंह 
9.गोधर  गौत्र गौन   पत्नी- मधवंती नागकन्या  से तीन पुत्र 1. ईषगंज  2. सोकराश्यू  3. हंसदेव से वंश पेश ठाकुर 
 पत्नी- तारावती  (बलखगढ़ के राजा  की पुत्री) से दो पुत्र 1. शमामल  2. सेथामल से वंश गो ठाकुर   

ब .  अग्रसेन महाराज की रानी सुन्दरवती  की संताने 

1. पुष्पदेव   गौत्र गर्ग   पत्नी- पिन्हावती  नागकन्या  से चार  पुत्र 1. अनंतामल   2. शामामल  3.नेमीदत्त 4. श्रीभामल के मेंदुमल के राघवल के परनघंद   
 पत्नी- योगनन्दा   (संघलदीप के राजा  माधुसेन की पुत्री) से चार  पुत्र 1. नामीमल  2. सोमामल 3. अमीमल 4. अन्तामल के खडगसेन के सरवीर सिंह   
2 . गेंदुमल    गौत्र सिंघल    पत्नी- ताम्बूलदेव   नागकन्या  से चार  पुत्र 1.नमेश्यू  2. अम्भेश्यू  3.स्वाराश्यू के बरनवाल   4. खराष्यु  के भारामल के गंधरप  की औलाद 
 पत्नी- चन्द्रावती  (रोह्ताश्गढ़  के राजा चंद की पुत्री) से चार पुत्र 1 भाराश्यू   2 नमराष्यु  3 अमाश्यू  4. चमाश्यू 
3. करनचन्द  गौत्र कुछल  पत्नी- कौशन्ति   नागकन्या  से दो पुत्र 1.वग्धाश्यू  2. वेधाश्यू   
 पत्नी- सधवंती  (मांडो गढ़  के राजा सिंधु की पुत्री) से एक  पुत्र सिन्धुपत के जससिन्ध के नहदेव 
4.मुनिपाल उर्फ़ कानकं गौत्र कौशल  पत्नी- बंशावती नागकन्या  से दो  पुत्र 1.चेलादास  2. मोरामल के चन्द्रगुप्त  
 पत्नी- विशनदेवी  से दो पुत्र 1 निग्धाश्यू  2 जिरधाश्यू  
5. विलंदा  गौत्र गावाल  पत्नी- पोलादेवी नागकन्या  से तीन पुत्र 1. माराश्यू  2. मन्दराष्यु 3. भराश्यू 
 पत्नी- आशावती (  मनोक़ंद के राजा मनोध्वज की पुत्री ) से तीन पुत्र 1 धब्बामल 2 धारामल  3. सूर्यभान   के दो पुत्र 1. इन्द्रदत्त 2. प्रेमचंद मोता के महाराजा विक्रमादित्य 
6. ढाउदेव  गौत्र ढासन   पत्नी- मानदेवी  नागकन्या  से तीन पुत्र 1. किशोरसेन  2. निरंजनबली  3. अमरसेन  
 पत्नी- उरसना ( वृद्धानगर  के राजा अरकसेन की पुत्री ) से दो  पुत्र 1 राजराजसिंह    2 ....  
7. जीतजग  गौत्र जिंदल   पत्नी- हीरादेवी  नागकन्या  से तीन पुत्र 1.चंद्रसेन   2. योग्नाश्यू   3. चरणसेन के धर्मसेन से दो नए वंश चले 1 . पाल वंश बंगाल में 2. सेन वंश बंगाल में  
 पत्नी- समावती  ( पुर  के राजा समाध्वज की पुत्री) से दो  पुत्र 1 सोठामल   2 सेवामल 
8. मंत्रपति  गौत्र गोयल  पत्नी- गोमतीदेवी   नागकन्या  से तीन पुत्र 1.छनाशयु    2 . छजाश्यू  3. जकाश्यू से ओसवाल वंश   
 पत्नी- अमरादेवी  ( अमरावती   के राजा अमरसेन  की पुत्री) से एक पुत्र 1 मनुदास 
9. मंत्रपति  गौत्र गोयल  पत्नी- अचलादेवी  नागकन्या  से तीन पुत्र 1.गाँधाश्यू  2 . वैधाश्यू  3. हमलाश्यू से गौतम बुद्ध जाती के निफ़ाक़ का मूल    
 पत्नी- बसंती देवी  ( लाल नगर के राजा जावाल की पुत्री) से एक पुत्र नाशोमुन के साखूदेव। 

आशा है उक्त विवरण जानकारी की दृष्टि से उपयोगी होगा।  
 

  

4 comments:

  1. Your blog gives information about Dhanbala & Sundarwati, but what about Madhavi Devi wife of Maharaj Agrasen...

    ReplyDelete
  2. Please provide source of your information

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. हम एक पुरे समाज की वंशावाली पर कार्य कर रहे है संपर्क करे

    ReplyDelete